टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट मैच की शुरुआत में ही विकेट मिल जाए तो गेंदबाज का आत्मविश्वास बढ़ जाता है. कुछ गेंदबाजों ने तो पहले ओवर को ही अपनी ताकत बना लिया.
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बार शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर खास रिकॉर्ड बनाया है. 1. मिचेल स्टार्क सबसे आगे
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस मामले में सबसे ऊपर हैं. वह टेस्ट मैच के पहले ओवर में 9 विकेट ले चुके हैं. खास बात यह है कि स्टार्क ने चार बार मैच की पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया है. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शादमान इस्लाम को पहली गेंद पर आउट करके यह उपलब्धि हासिल की और जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ दिया.
2. जेम्स एंडरसन दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट के पहले ओवर में 8 विकेट लिए हैं. लंबे टेस्ट करियर में 704 विकेट लेने वाले एंडरसन शुरुआती ओवर में विकेट निकालने की कला के लिए भी जाने जाते रहे हैं.
यह भी पढ़ें- दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर को चेतावनी, कुलदीप के सपोर्ट में दिया बयान
3. रे लिंडवॉल - 7 विकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज रे लिंडवॉल ने 1946 से 1960 के बीच कुल 61 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने अपनी तेज और प्रभावी गेंदबाजी से कुल 228 विकेट हासिल किए. खास बात यह है कि लिंडवॉल ने टेस्ट क्रिकेट में 7 बार मैच के पहले ही ओवर में सफलता हासिल की.
4. रिचर्ड हेडली - 7 विकेट न्यूजीलैंड के महान
📡 स्रोत: ABP Live Khel