मनोरंजन

TGIKS 5: कपिल शर्मा शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, अजय देवगन बन सुनील ग्रोवर ने किया हैरान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
TGIKS 5: कपिल शर्मा शो में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, अजय देवगन बन सुनील ग्रोवर ने किया हैरान

कपिल शर्मा एक बार फिर से कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं. नेटफ्लिकस पर उनके शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का 5वां सीजन शुरू हो चुका है.

इसका लेटेस्ट एपिसोड 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया, जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक के साथ ही कपिल शर्मा एक बार फिर से फॉम में नजर आए.

शो में सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन बनकर दर्शकों को हैरान कर दिया है.

दरअसल, नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 5 के पहले एपिसोड में फिल्म 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट पहुंची, जिसमें अजय देवगन के साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल भी पहुंचीं.

इसके साथ ही बाद में जयदीप अहलावत और फिल्म के डायरेक्टर ने भी उन्हें ज्वॉइन किया.

कपिल शर्मा ने सास के सामने किया फ्लर्ट

कपिल शर्मा ने शो से धमाकेदार वापसी की. कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की टांग खींची. साथ ही श्रिया सरन से वो लगातार फ्लर्ट करते रहे.

वहीं, एक्ट्रेस भी उनकी मजाक मस्ती पर ठहाके लगाकर हंसती नजर आईं. कई मौकों पर एक्ट्रेस को शर्म से लाल होते हुए भी देखा गया. इस दौरान कपिल का वही अंदाज कमाल का लगा. शो में स्टार्स ने पुराने दिनों को भी याद किया.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब?

बिग बी बोले- 'गोली मार देता'

'दृश्यम' ने काजोल होतीं तो क्या होता...?

इसके साथ ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5' में कपिल ने 'दृश्यम' को लेकर सवाल किया.

उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर से पूछा, 'अगर काजोल पहली वाली में होतीं तो तभी रिवील कर देतीं सब कुछ.' इस पर अजय देवगन ने झट से कहा, 'तो पहली वाली ही नहीं बन पाती.' इसके बाद सभी हंसी के ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #F

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पाँचवाँ सीजन नेटफ्लिक्स पर चल रहा है, जिसमें इस बार सुनील ग्रोवर ने अजय देवगन का किरदार निभाया है। यह विषय कॉमेडी और सेलिब्रिटी गेस्ट्स के मनोरंजक मिश्रण पर आधारित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कपिल शर्मा की लोकप्रियता और नेटफ्लिक्स पर भारतीय कॉमेडी के बढ़ते ट्रेंड को दर्शाती है, जिससे भारतीय टेलीविजन और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर नई संभावनाएँ खुलती हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग घर बैठे ही उच्च गुणवत्ता वाली कॉमेडी का आनंद ले सकें, जिस

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।