थलपति विजय के बेटे जेसन संजय की लव लाइफ, डेढ़ साल चला रिश्ता, ब्रेकअप के दर्द को ऐसे झेला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने एंटरटेनमेंटी की दुनिया में एंट्री ले ली है. उन्होंने फिल्म 'सिग्मा' को डायरेक्ट किया है. फिल्म थिएटर में लगी है.
जेसन ने जोरों शोरों से फिल्म को प्रमोट किया. हाल ही में उन्होंने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की.
जेसन ने बताया कि उनका ब्रेकअप कैसे हुआ था.
वीजे सिद्धू संग बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरा सिर्फ एक प्यार रहा है. ये बहुत पहले था, जब हम कॉलेज में थे. हम दोनों का रिलेशनशिप डेढ़ साल चला.
हमारा म्युच्युअल ब्रेकअप था. हमने एक दूसरे से बातचीत की और फिर ब्रेकअप कर लिया.'
ब्रेकअप में खुद को कैसे संभाला?
जेसन ने फिल्ममेकिंग में पढ़ाई की है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की है. उन्होंने बताया कि वो जब विदेश में थे तब ब्रेकअप हुआ.
दूरी की वजह से इस ब्रेकअप में क्लियरिटी ला दी और अकेलापन भी एक्सपीरियंस किया. उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के दौरान वो लगातार फेवरेट गाने सुनते थे. उन्हें युवान शंकर राजा के गाने पसंद हैं.
आगे उन्होंने बताया कि वो जानबूझ कर सोशल मीडिया से दूर है. उन्होंने कहा, 'मेरा इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पोस्ट करने का कोई प्लान नहीं है.
अगर हम ब्रेकअप के बाद स्टोरीज पोस्ट करते हैं और फिर से कनेक्ट करते हैं, तो हम इससे बाहर नहीं निकल पाते. तो हमने दूरी बनाए रखी. मैं वो चीजें नहीं करता हूं जो मैं नहीं करना चाहता हूं.
मैं ठीक हूं और हम दोनों ने मूवऑन कर लिया है. इसके बाद फिर मैं सिग्मा में जुट गया.'
फिल्म सिग्मा की बात करें तो ये एक एक्शन एडवेंचर कॉमेड ड्रामा है.
फिल्म में संदीप किशन,फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, सम्पत राज, शिव पंडित, अनबु थसन और योग जापी जैसे स्टार्स नजर आए.
'जन नायकन' की वजह से हुई पोस्टपोन
फिल्म पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी. लेकिन फिर फिल्म को पोस्टपोन किया गया. दरअसल, 31 जुलाई को थलपति विजय की लास्ट फिल्म 'जन नायकन' रिलीज हुई थी.
पॉलिटिक्स में आने के बाद विजय ने फिल्म
📡 स्रोत: ABP Live Film