थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पोहरी में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, संभावित स्थानों पर छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह पोहरी पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर संभावित ठिकानों की जांच की। थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुबह करीब 9 से 10 बजे तक कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस को अवैध शराब बरामद करने में सफलता नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार पूर्व में अवैध शराब की गतिविधियों से जुड़े संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां दबिश दी गई। पुलिस टीम ने क्षेत्र की प्रमुख बस्तियों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया और अवैध शराब के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आसपास कोई व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय करता है तो इसकी सूचना संबंधित थाने या थाना प्रभारी को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने की बात भी पुलिस ने कही।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि पोहरी क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अवैध शराब के ठिकानों पर पोहरी पुलिस की दबिश और छापेमारी एक सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले में मादक पदार्थों के व्यापार को रोकना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि स्थानीय पुलिस सक्रिय रूप से कानून के उल्लंघन को पहचान कर उसे समाप्त करने के लिए कदम उठा रही है, भले ही इस बार बरामदगी न हो पाई हो। जनता के लिए इसका असर यह है कि ऐसे अभियानों से शराब की अवैध बिक्री में कमी आने की उम्मीद है, जिससे स्वास्थ्य जोखिम कम होंगे और समाज में शांति और सुरक्षा बढ़ेगी।