अपराध

ठनका गिरते ही बक्सर की बिजली गुल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ठनका गिरते ही बक्सर की बिजली गुल

जिले में बुधवार दोपहर अचानक तेज बारिश के साथ ठनका गिरने से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। एक साथ पांडेय पट्टी, चरित्रवन, इटाढ़ी और इंडस्ट्रियल फीडर में 33 केवी लाइन के इंसुलेटर ब्रस्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से इन फीडरों से जुड़े इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश थमते ही बिजली कंपनी की टीमों ने मोर्चा संभाला और अलग-अलग जगहों पर फॉल्ट तलाशकर मरम्मत शुरू कर दी। ठनका गिरने का असर इतना व्यापक था कि एक साथ कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजली कंपनी के कर्मियों ने बारिश रुकने का इंतजार किया और मौसम सामान्य होते ही लाइन की जांच शुरू कर दी।

इसके बाद एक-एक कर फॉल्ट चिह्नित किए गए और इंसुलेटर समेत प्रभावित हिस्सों की मरम्मत की गई। करीब तीन घंटे के भीतर अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने लगी। हालांकि, इंडस्ट्रियल फीडर की समस्या देर शाम तक बनी रही। रात करीब 9 बजे तक यहां मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका था। इसके चलते इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को अन्य इलाकों की तुलना में अधिक समय तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

बिजली बाधित रहने से घरों के साथ ही दुकानों और छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों के कामकाज पर भी असर पड़ा। अचानक बिजली कटने के कारण लोगों को इन्वर्टर और अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ा। वहीं, बिजली कंपनी की टीमें लगातार लाइन पेट्रोलिंग और फॉल्ट दुरुस्त करने में जुटी रहीं। बिजली कंपनी के कनीय अभियंता अतुल यादव ने बताया कि ठनका गिरने के कारण 33 केवी लाइन के इंसुलेटर ब्रस्ट होने की घटनाएं सामने आईं।

इससे अलग-अलग फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हुई। कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बारिश रुकने के बाद फॉल्ट तलाशना शुरू किया और अधिकांश जगहों पर खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।