थरूर बोले- कांग्रेस को CJP से सीखने की जरूरत:जाति-वर्ग से ऊपर उठे; आम भारतीय और मिडिल क्लास के मुद्दों पर ध्यान दे

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कहा कि पार्टी को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जाति और वर्ग से आगे बढ़कर सभी भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तक पहुंच और जाति आधारित प्रतिनिधित्व पर जोर बढ़ा रहा है।
इसी बीच थरूर ने कहा कि पार्टी को जाति, धर्म, वर्ग और दूसरे समूहों से जुड़े हितों से आगे बढ़ने की जरूरत है। News18 को दिए इंटरव्यू में थरूर ने कहा कि कांग्रेस को आम भारतीयों, मध्यवर्गीय भारतीयों, शहरी लोगों और पेशेवरों से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे जाति और धर्म से अलग सभी भारतीयों को प्रभावित करते हैं। सभी भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत थरूर ने कहा, “मैं कुछ समय से कह रहा हूं कि हमें जाति, धर्म, पंथ, आदिवासी या किसी खास समूह जैसे अलग-अलग हितों से आगे बढ़ने की जरूरत है।
इसके साथ ही हमें उस क्षेत्र पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसे हम नजरअंदाज करते रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमें आम भारतीयों, मध्यवर्गीय भारतीयों, शहरी भारतीयों और पेशेवरों से उन मुद्दों पर बात करनी चाहिए, जो जाति और धर्म की परवाह किए बिना सभी भारतीयों को प्रभावित करते हैं।” थरूर ने कहा कि परीक्षाएं सभी को प्रभावित करती हैं।
महंगाई, कीमतों में बढ़ोतरी और शहरों की खराब नागरिक सुविधाओं जैसी समस्याओं का सामना लोग रोज करते हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने सही कहा है कि शिक्षा मध्यवर्ग के लिए महंगी हो गई है।
हमें ऐसे मुद्दों तक भी पहुंचना होगा, जो हर व्यक्ति को प्रभावित करते हैं, चाहे उसका धर्म या जाति कुछ भी हो।” जंतर-मंतर पर CJP ने जाति-धर्म से अलग मुद्दा उठाया CJP के प्रदर्शनों पर थरूर ने कहा कि जंतर-मंतर पर पार्टी ने ऐसा मुद्दा उठाया, जिसका जाति, धर्म, भाषा, राज्य या पंथ से कोई संबंध नहीं था।
इसके चलते उसे हर जगह से समर्थन मिला। उन्होंने कहा, “सभी राजनीतिक दलों को इससे सीखने की जरूरत है। मेरा निजी विचार है कि यह एक सीख है, जिसे हम अपना सकते हैं। मैं किसी पार्टी की ओर से नहीं बोल रहा हूं और न ही किसी पार्टी के खिलाफ बोल रहा हूं।” कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) व्यंग्य पर आधारित एक आंदोलन है।
इसे अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar