राजनीति

ठेले पर खाली सिलेंडर, हाथ में केतली लेकर निकाली रैली:कांग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; पेट्रोल में एथेनॉल पर भी नाराज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ठेले पर खाली सिलेंडर, हाथ में केतली लेकर निकाली रैली:कांग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन; पेट्रोल में एथेनॉल पर भी नाराज

रायसेन और सांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर और चाय की केतली लेकर सड़कों पर रैली निकाली। रायसेन में कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई यह रैली गांधी प्रतिमा तक पहुंची।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस नेता जीसी गौतम, प्रवक्ता जावेद अहमद और हकीमुद्दीन मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। गांधी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर महंगाई का विरोध किया। इसके बाद वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस, पेट्रोल, शक्कर और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने और उसकी बढ़ती कीमतों पर भी सवाल उठाए। इसी तरह का प्रदर्शन सांची में भी किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकित मेहतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली।

उन्होंने हाथ ठेले पर खाली गैस सिलेंडर रखकर और हाथों में शक्कर की थैलियां लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टर-बैनर के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की गई।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।