'ठोस नतीजों की उम्मीद', ब्रिक्स के समापन पर बोले PM मोदी, चीन का क्यों किया जिक्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम् में चले 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का समापन हो गया है.
इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन टिप्पणी करते हुए कार्यक्रम में सक्रियता भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया.
इसके अलावा उन्होंने अगले ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए चीन को भी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'दोस्तों, 18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के समापन पर में आप सभी की सक्रियता सहभागिता और मूलयवान योगदान के लिए ह्रदय से धन्यवाद देता हूं.
आपके महत्वपूर्ण विचारों और सुझावों ने हमारे सहयोग को व्यापकता भी दी है और गहराई भी दी है. आपकी उपस्थिति BRICS की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता का प्रमाण है.
पिछले दो दिनों की हमारी चर्चाओं ने हमारा विश्वास और मजबूत किया है कि ब्रिक्स केवल देशों का समूह ही नहीं, बल्कि समाधानों का एक एक सिस्टम है.'
Sharing my concluding remarks during BRICS Session on Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: Shaping the Future for Inclusive Global Growth. https://t.co/4E8aBDksfK
Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026
'नई दिल्ली घोषणापत्र हमारी साझा सोच-सहयोग को स्पष्ट दिशा देगा'
उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि इस समिट में अपनाया गया 'नई दिल्ली घोषणापत्र' हमारी साझा सोच और भविष्य के सहयोग के लिए एक स्पष्ट दिशा देगा.
हमें सभी नतीजों को तय समय-सीमा वाले कामों में बदलना होगा, जिनका असर ज़मीनी स्तर तक दिखे.
हम मिलकर यह पक्का करेंगे कि हमारा फ्रेमवर्क सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि असल जिंदगी में ठोस अ
📡 स्रोत: ABP Live