राजनीति

थ्रिफ्ट सोसायटी की आज होने वाली आमसभा से पहले संचालकों ने उठाए कई अहम सवाल

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
थ्रिफ्ट सोसायटी की आज होने वाली आमसभा से पहले संचालकों ने उठाए कई अहम सवाल

29 अगस्त की बैठक में दर्ज आपत्तियों का मुद्दा, 15 सितंबर की बैठक में भी उठाया गया; 20 सितंबर की आमसभा में जवाब की मांग

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की 29 अगस्त 2026 को आयोजित प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में वर्ष 2025-26 के लेखापत्र एवं बैलेंस शीट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सोसायटी के संचालकों आशीष सोनी, राजमल बैरागी, निशा वर्मा एवं दो अन्य संचालकों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपत्ति एवं विरोध दर्ज कराया था।

संचालकों के अनुसार, चुनाव में विजय होने के बाद बोर्ड की दूसरी बैठक से ही बचत बाजार एवं सहकारी वस्त्रालय को पारदर्शिता के साथ संचालित करने के लिए लगातार यह मांग रखी जा रही है कि दोनों गतिविधियों का अलग-अलग लेखा-जोखा बैलेंस शीट में स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। उनका कहना है कि इसके बावजूद इस दिशा में अब तक अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है।

15 सितंबर 2026 को हुई प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में जब 29 अगस्त की बैठक की कार्यवाही पढ़ी गई तो संचालकों ने पाया कि उनके द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां कार्यवाही में शामिल नहीं की गई थीं। इस पर 15 सितंबर की बैठक में भी इन आपत्तियों को कार्यवाही में दर्ज करने तथा 20 सितंबर की आमसभा में इन विषयों को सदस्यों के समक्ष रखने की बात कही गई।

संचालकों द्वारा प्रमुख रूप से बचत बाजार एवं सहकारी वस्त्रालय के अलग-अलग लेखा-जोखा एवं लाभ का विवरण, सोसायटी में लगभग 15 वर्षों से लगातार एक ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यरत रहने और पारदर्शिता के लिए वर्तमान सीए को हटाकर नया सीए नियुक्त करने, बिल्डिंग मेंटेनेंस फंड की राशि को मोमेंटो फंड में स्थानांतरित करने के बजाय डिविडेंड फंड में रखने तथा सदस्यों के हित में डिविडेंड को 20 प्रतिशत किए जाने की मांग उठाई गई है।

इसके साथ ही संचालकों का कहना है कि बोर्ड की दूसरी बैठक से ही परचेसिंग पॉलिसी और सर्विस रूल तैयार किए जाने की बात भी लगातार रखी जा रही है, लेकिन आज दिनांक तक ये दोनों महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार नहीं हो पाए हैं। उनका कहना है कि पिछली आमसभा में भी परचेसिंग पॉलिसी और सर्विस रूल चार महीने में तैयार किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी यह मामला लंबित है।

संचालक आशीष सोनी ने कहा कि सोसायटी में सदस्यों की गाढ़ी कमाई लगी हुई है। इस संस्थान को खड़ा करने में पूर्व के अध्यक्षों एवं सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सभी ने मिलकर इसे आज बरगद के पेड़ के रूप में खड़ा किया है।

उन्होंने कहा कि सोसायटी के संचालन में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए और सदस्यों को उनकी पूंजी से जुड़ी गतिविधियों तथा वित्तीय स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। बचत बाजार एवं सहकारी वस्त्रालय का अलग-अलग लेखा-जोखा, खरीद प्रक्रिया, सर्विस रूल, सीए की नियुक्ति, फंड के उपयोग और डिविडेंड जैसे विषय सीधे सदस्यों के हित से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर 2026 की आमसभा में इन सभी विषयों को सदस्यों के समक्ष विस्तार से रखा जाना चाहिए, ताकि खुली चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिया जा सके

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की 29 अगस्त 2026 को हुई प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में संचालकों ने 2025-26 के लेखापत्र और बैलेंस शीट पर सवाल उठाए, जो 15 सितंबर की बैठक में भी चर्चा में रहे और 20 सितंबर की आमसभा में जवाब की मांग की गई। यह विषय सोसायटी के वित्तीय पारदर्शिता और प्रबंधन पर केंद्रित है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे सोसायटी के सदस्यों और निवेशकों के विश्वास पर असर पड़ सकता है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हो तो सदस्य अपना पैसा निकालने या नई नीतियाँ मांगने के लिए प्रे

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।