Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉक्स ऑफिस पर नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के बीच कमाई के लिए जबरदस्त मुकाबला हो रहा है.
जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत नहीं हुई है तो वहीं नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की कमाई हर दिन घट रही है.
इन सबके बीच सिनेमाघरों में लगभग 60 दिन पूरे होने के बाद भी 'हनुमान अंश' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. जबकि मिर्जापुर द मूवी अब लाखों में कमाई कर रही है.
इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि एक अक्टूबर यानी थर्सडे को इन सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी रही?
'द वन' ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने थिएटर में 7 दिन पूरे कर लिए हैं.
इसने रिलीज के छठे दिन भारत में 4.35 करोड़ कमाए थे.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 'द वन' ने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 53.50 करोड़ रुपये हो गई है.
'द पैराडाइज' का थर्सडे का कलेक्शन कितना रहा?
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की कमाई वीकडेज में हर दिन घटी है. रिलीज के सातवें दिन इसने महज 3.40 करोड़ कमाए थे.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 'द पैराडाइज' ने 3.30 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ नानी स्टारर फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 108.20 करोड़ रुपये हो गई है.
'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर की गुरुवार की कितनी रही कमाई
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे कलाकारों वाली फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' ने छठे दिन 2.05 करोड़ की कमाई की थी.
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर ने 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 31.40 करोड़ रुपये हो गई है.
</str
📡 स्रोत: ABP Live Film