अपराध

टी आई सहित 8 पुलिसकर्मी निलंबित

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टी आई सहित 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बिलासपुर, 20 अगस्त 2026 कटघोरा में 50 करोड़ रुपए की एक ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रेन के बजाय फ्लाइट से दिल्ली जाने के आरोप में टी आई सहित आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता माना है।

गौरतलब है कि कटघोरा थाने के अंतर्गत एक वाहन एजेंसी संचालक से करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी हुई है । इस मामले के आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई थी।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।