तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में तबाही, बाढ़ में बह गए 1000 लोग, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान

तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाकों में तबाही मचा दी. गांवों में कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं के बहने की खबर है. करीब 1000 लोगों के बहने की सूचना सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नेपाल सरकार ने पुलिस, सेना और राहत टीमों को मौके पर भेजा है.
भोटे कोशी नदी तिब्बत से निकलती है और आगे त्रिशूली नदी में मिलती है, जिसका पानी भारत में गंडक नदी के रूप में पहुंचता है. पिछले साल भी इसी इलाके में विनाशकारी बाढ़ आई थी.
📡 स्रोत: NewsData.io