Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद किसने ली जिम्मेदारी? फेसबुक पोस्ट में किया बड़ा दावा, पुलिस ने क्या कहा?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Tiger Shroff Threat Case: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्टूबर 2026 को हुई फायरिंग के बाद मामला और उलझ गया है.
गोलीबारी की जांच अभी मुंबई पुलिस कर रही थी कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसमें एक शख्स ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया.
पोस्ट में टाइगर श्रॉफ को लेकर कई गंभीर बातें लिखी गई हैं और आगे भी बॉलीवुड से जुड़े लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है.
हालांकि, सबसे अहम सवाल यही है कि जिस अकाउंट से यह पोस्ट किया गया, यह वास्तव में किसका है?
पुलिस की ओर से फिलहाल इस अकाउंट यो पोस्ट की प्रामणिकता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. फेसबुक पोस्ट में किसने ली जिम्मेदारी?
सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है.
पोस्ट में यह भी लिखा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले कॉल करके समझाया गया था. पोस्ट में क्या लिखा है?
पोस्ट में अनिल पंडित के नाम से लिखा गया है कि जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं.
इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच.
कुछ दूसरे ग्रुप के कुत्ते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं. इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे. क्या पुलिस ने पोस्ट कन्फर्म किया है?
मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी मिलने या शिकायत दर्ज कराने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
सोशल मीडिया पर सामने आए इस पोस्ट के बारे में पुलिस ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि अकाउंट असल में किसका है और क्या पोस्ट उसी व्यक्ति ने किया है जिसका नाम इसमें बताया जा रहा है.
फायरिंग में टाइगर सुरक्षित जुहू पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन लोगों ने फायरिंग की और मौके से भाग गए. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है. हालांकि, उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर है.
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
हिंसा का कोई वैध मार्ग नहीं होता। जब संघर्ष बढ़े तो संवाद, कानूनी सहायता और सहानुभूति से समाधान खोजें। समाज को चाहिए कि वह न्याय की माँग के साथ-साथ शांति की भी वकालत करे। पीड़ितों के प्रति संवेदना दिखाते हुए, हमें एकजुट होकर हिंसा के चक्र को तोड़ना चाहिए और साक्ष्य-आधारित न्याय प्रणाली पर भरोसा बढ़ाना चाहिए।