टिहरी के धारकोट में भालू के हमले से ग्रामीण घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
14 सितम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के धारकोट गांव में भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह वीरेंद्र तिवारी घर से काम के लिए निकले थे, इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल नई टिहरी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
संलग्न_ फोटो, घायल वीरेंद्र तिवारी