टिहरी झील की कोटी कॉलोनी में वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
21 सितम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: टिहरी झील की कोटी कॉलोनी में आज से चौदह दिवसीय वाटर स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स के दूसरे बैच का शुभारंभ हो गया है। यह आयोजन भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वाटर स्कीइंग की तकनीक, संतुलन और सुरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
टिहरी झील में आयोजित इस प्रशिक्षण से युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलने के साथ ही क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।
संलग्न- फोटो