राज्य

टिहरी झील में स्कीइंग प्रशिक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टिहरी झील में स्कीइंग प्रशिक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत

30 सितम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: भारतीय स्कीइंग और पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टिहरी बांध की झील में स्कीइंग प्रशिक्षण के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। प्रशिक्षण में देशभर से 26 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को जलक्रीड़ा और साहसिक गतिविधियों से संबंधित तकनीकी जानकारी, कौशल और सुरक्षा उपायों में दक्ष बनाना है।

कर्नल थापा ने प्रशिक्षण को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

प्रतिभागियों को बेसिक, इंटरमीडिएट और एडवांस स्तर के पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समापन 9 अक्टूबर को होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।