टिहरी: नरेंद्रनगर में सामुदायिक उद्यमों का निरीक्षण, ड्रैगन फ्रूट खेती और बकरी पालन को बढ़ावा देने के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
12 सितम्बर 2026, टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने नरेंद्रनगर विकासखंड में सामुदायिक स्तर पर संचालित उद्यमों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती और बकरी पालन को बढ़ावा देने के साथ ही समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ड्रैगन फ्रूट की खेती के निरीक्षण के दौरान पौधों की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। सीडीओ ने सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी को ड्रिप इरीगेशन तथा जियो लाइन टैंक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि ड्रैगन फ्रूट जैसी लाभकारी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। इससे महिलाओं की आजीविका और आय में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी फसलों को बढ़ावा देने से जंगली जानवरों के कारण होने वाले फसल नुकसान को भी कम किया जा सकता है।
सीडीओ ने किराड़ा में संचालित बकरी पालन यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से बकरी पालन की गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यूनिट में प्रकाश व्यवस्था के लिए दो सोलर लाइट लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
संलग्न_ फोटो
कैप्शन_मुख्य विकास अधिकारी ने किया सामुदायिक उद्यमों का निरीक्षण
💡 पृष्ठभूमि (Background)
नरेंद्रनगर विकासखंड में टिहरी गढ़वाल की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने सामुदायिक उद्यमों का निरीक्षण किया, जिसमें ड्रैगन फ्रूट की खेती और बकरी पालन को बढ़ावा देने के निर्देश शामिल थे। यह विषय ग्रामीण उद्यमिता और महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय कृषि और पशुपालन में नवीन प्रथाओं को अपनाने तथा महिलाओं के लिए आय के नए स्रोत खोलने का संकेत देती है। इसके परिणामस्वरूप आम जनता को ताज़ा फलों की उपलब्धता बढ़ेगी, पशुपालन से आय में सुधार होगा, और स्