खेल

टीकमगढ़- खेलो इंडिया संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, उत्कृष्ट खिलाड़ी और विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़- खेलो इंडिया संवाद का हुआ सीधा प्रसारण, उत्कृष्ट खिलाड़ी और विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

महाविद्यालय को इस राष्ट्रीय आयोजन की द्वितीय श्रेणी में चयनित किया गया था, जिसके अंतर्गत एक-तरफा सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी छात्र-छात्राओं ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि खेल चरित्र का निर्माण करता है और समृद्ध भारत की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील खटीक (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पलेरा) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश नायक (पूर्व मंडल अध्यक्ष, पलेरा) उपस्थित रहे।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।