राज्य

टीकमगढ़ में CM मोहन यादव का सहज अंदाज, दुकान पर रुककर चखी पारंपरिक लस्सी

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ में CM मोहन यादव का सहज अंदाज, दुकान पर रुककर चखी पारंपरिक लस्सी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के दौरान उनका सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों और लघु व्यवसायियों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं और क्षेत्र की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इसी दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय बाजार की एक लस्सी की दुकान पर अचानक रुके और पारंपरिक लस्सी का स्वाद लिया।

उन्होंने दुकान संचालक से आत्मीयता से बातचीत की और बुंदेलखंड की पारंपरिक खानपान संस्कृति की सराहना की। मुख्यमंत्री के बाजार पहुंचने पर वहां मौजूद नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने लोगों से सहज संवाद किया और टीकमगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और क्षेत्र की विशिष्ट पहचान को आगे बढ़ाने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस दिशा में लोगों के सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।