टीकमगढ़ में एमएसएमई उद्यमियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला, सरकारी योजनाओं और कारोबार विस्तार की दी जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और विश्व बैंक समर्थित योजना के तहत हुआ आयोजन।
उद्यम पंजीयन, गुणवत्ता प्रमाणन, डिजिटल व्यापार, ओएनडीसी और वित्तीय मार्गदर्शन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।
टीकमगढ़, अक्टूबर 28: जिले के चकरा रोड स्थित एक निजी होटल में 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय कम्पोजिट वर्कशॉप आयोजित की गई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और विश्व बैंक समर्थित योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में जिले के उद्यमियों और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को सरकारी योजनाओं तथा व्यवसाय विस्तार के अवसरों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उद्यम पंजीयन, गुणवत्ता प्रमाणन, डिजिटल व्यापार, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर पंजीयन और वित्तीय मार्गदर्शन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, फाइनेंशियल क्लिनिक के माध्यम से उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने, वित्तीय जरूरतों को समझने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम, एमएसएमई विभाग और जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में गुंजन जैन, रजनीश बिहारी मिश्रा, मनीष जैन और मनीष सोनी सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।
------------------------
बाइट - गुजन जैन , महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र टीकमगढ़
बाइट -अजय कुमार,आई पी आर भोपाल बाइट - एस एन चतुर्वेदी ,टीकमगढ़।
बाइट -साबीर अली ,टीकमगढ़ , बाइट- फवाद खान , जेडईडी फ्रीनेस भोपाल
बाइट- रवीश कुमार पाठेकर , RAMP सलाहकार भोपाल