टीकमगढ़ में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, सफाई कर्मियों का सम्मान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वृंदावन तालाब के घाटों पर श्रमदान, नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
महात्मा गांधी की जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत टीकमगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल भदौरिया सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृंदावन तालाब के घाटों पर श्रमदान किया। अभियान के दौरान घाटों से कचरा और जलकुंभी हटाई गई।
एकत्रित कचरे को कचरा वाहनों के माध्यम से डंपिंग स्थल भेजा गया। शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, पुष्पमाला और उपहार देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, सहकारिता के प्रदेश सह सचिव विवेक चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बाइट:
सरोज राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष, टीकमगढ़
विवेक चतुर्वेदी, सह सचिव, मध्य प्रदेश सहकारिता
यादवेंद्र सिंह बुंदेला, विधायक, टीकमगढ़ विवेक श्रोत्रिय, कलेक्टर, टीकमगढ़