राज्य

टीकमगढ़ में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, वृंदावन तालाब घाट पर किया श्रमदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, वृंदावन तालाब घाट पर किया श्रमदान

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हटाया कचरा व जलकुंभी

सफाई कर्मचारियों का सम्मान, नागरिकों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

टीकमगढ़, अक्टूबर 02: महात्मा गांधी जयंती और सेवा संकल्प अभियान के तहत टीकमगढ़ में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृंदावन तालाब के घाट पर श्रमदान कर कचरा और जलकुंभी हटाई।

अभियान के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, पुष्पमाला और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली और शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

--------------------------

बाइट- सरोज राजपूत, बीजेपी जिला अध्यक्ष टीकमगढ़

बाइट- विवेक चतुर्वेदी, सह सचिव मध्य प्रदेश सहकारिता

बाइट- यादवेंद्र सिंह बुंदेला, विधायक टीकमगढ़

बाइट -विवेक श्रोत्रिय कलेक्टर टीकमगढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।