राज्य

टीकमगढ़ : जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम समर्रा में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद शिविर

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ : जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम समर्रा में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद शिविर

जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम समर्रा में 29 अगस्त को आयोजित होगा जनसंवाद शिविर

टीकमगढ़ : कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को जनसंवाद शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार का शासकीय अवकाश होने के कारण ग्राम समर्रा में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत जनसंवाद शिविर का आयोजन 29 अगस्त को होगा।

शिविर में टीकमगढ़/बड़ागांव तहसील के रिकॉर्ड सुधार के प्रकरणों का उसी दिन निराकरण का भी विशेष प्रयास किया जाएगा।जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित जनसंवाद शिविरों में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सहभागिता करने की अपील की है।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।