व्यापार

टीकमगढ़ से खजुराहो-उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन:8 अक्टूबर से हफ्ते में 2 दिन टीकमगढ़ से गुजरेगी; दिवाली-छठ के लिए 13 ट्रिप स्वीकृत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ से खजुराहो-उदयपुर के लिए सीधी ट्रेन:8 अक्टूबर से हफ्ते में 2 दिन टीकमगढ़ से गुजरेगी; दिवाली-छठ के लिए 13 ट्रिप स्वीकृत

टीकमगढ़ सहित बुंदेलखंड के यात्रियों को रेलवे ने नई ट्रेन की सुविधा दी है। खजुराहो से उदयपुर सिटी के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन टीकमगढ़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन का संचालन 8 अक्टूबर से शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

खजुराहो से सोमवार-गुरुवार, उदयपुर से मंगलवार-शुक्रवार नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज मुख्यालय ने 2 अक्टूबर को ट्रेन संचालन का नोटिफिकेशन जारी किया है। ट्रेन नंबर 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को कुल 13 ट्रिप चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04142 उदयपुर-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को कुल 13 ट्रिप चलेगी।

टीकमगढ़ में रात 10:13 बजे पहुंचेगी खजुराहो से ट्रेन रात 8 बजे रवाना होगी। टीकमगढ़ रात 10:13 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट रुकने के बाद 10:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन रात 11:15 बजे पहुंचेगी और रात 12:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन उदयपुर सिटी अगले दिन शाम 5:50 बजे पहुंचेगी।

उदयपुर से ट्रेन रात 10 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दोपहर 2:35 बजे और टीकमगढ़ शाम 5 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन खजुराहो रात 8:45 बजे पहुंचेगी। राजस्थान के प्रमुख शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी नई ट्रेन खजुराहो से झांसी, आगरा, महावीरजी और कैशोरायपाटन (कोटा) होते हुए उदयपुर जाएगी।

इससे टीकमगढ़, खरगापुर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को राजस्थान जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। मार्ग में आने वाले प्रमुख शहरों तक भी आवागमन आसान होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।