राज्य

टीकमगढ़ में महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक, CM यादव ने की बड़ी घोषणा

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिला विकास समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में जिले के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कुंडेश्वर धाम को महाकाल की तर्ज पर विकसित कर ‘कुंडेश्वर लोक’ बनाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग विस्तृत योजना तैयार करेगा।

मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के पारंपरिक पीतल शिल्प और कारीगरों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही। उनका कहना था कि स्थानीय कला और शिल्प को बढ़ावा देकर कारीगरों के लिए नए अवसर तैयार किए जाएंगे। उद्योग और रोजगार पर फोकस सीएम यादव ने बताया कि निवाड़ी-टीकमगढ़ के बीच करीब 3 हजार करोड़ रुपये की इस्पात उद्योग इकाई शुरू हो चुकी है।

इसके अलावा प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। आईटीआई और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने पर जोर रहेगा। योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। पात्र लोगों का सर्वे कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

निराश्रित बच्चों को 4 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दिए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। सुशासन पर सख्त रुख डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन सरकार की पहली प्राथमिकता है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। नल-जल योजना और राशन वितरण समेत सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर निगरानी रखी जाएगी।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जिले के प्रभावशाली नागरिकों से चर्चा के आधार पर टीकमगढ़ की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। नल-जल योजना, राशन वितरण सहित सभी सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जिले के प्रभावशाली नागरिकों से चर्चा की गई है। इन चर्चाओं के आधार पर जिले की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।