टीकमगढ़ में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के जरिए जन-जन तक पहुंचाया जा रहा सेवा का संदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन
स्कूल-कॉलेज और चौक-चौराहों पर कलाकारों ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल और योजनाओं की दी जानकारी
टीकमगढ़, अक्टूबर 06: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले की पहुना जन समिति के कलाकार स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर रहे हैं।
नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही, वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।
कलाकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके लाभ को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न राष्ट्रीय घटनाक्रमों और सरकार के कार्यों को भी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से लोगों के सामने रखा जा रहा है।
बाइट - बृज किशोर नामदेव, कलाकार पाहुना जन समिति टीकमगढ़ ।
बाइट - जेकी जैन , अध्यक्ष पाहुना जन समिति टीकमगढ़ ।
बाइट - विवेक चतुर्वेदी , प्रदेश सह सचिव सहकारिता।