देश

टीकमगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, बड़ागांव धसान में हुआ भव्य स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, बड़ागांव धसान में हुआ भव्य स्वागत

विद्यार्थियों ने पेश किया बुंदेली लोकनृत्य मोनिया

यात्रियों ने साझा किए सेवा कार्यों के अनुभव

टीकमगढ़, सितंबर 25: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से निकली सेवा संकल्प यात्रा टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमर शहीद नारायण दास खरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने बुंदेलखंड के लोकनृत्य मोनिया की प्रस्तुति दी। यात्रा में शामिल सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और हितग्राहियों से संवाद जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम में यात्रियों को बुंदेली व्यंजन और जिले के प्रसिद्ध उत्पाद परोसे गए।

...............................................................................

बाइट - संकल्प जैन ,बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष टीकमगढ़

बाइट - अखिलेश चंद्र कौशिक ,यात्रा प्रभारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।