राज्य

टीकमगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन पर जनसंवाद, पद्मश्री मोहन नागर ने लिया हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन पर जनसंवाद, पद्मश्री मोहन नागर ने लिया हिस्सा

टीकमगढ़ और निवाड़ी के छह विकासखंडों में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

टीकमगढ़, अक्टूबर 15: जिले की जिला पंचायत के बीबीजी रामजी सभागार में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और वाटरमैन के नाम से प्रसिद्ध मोहन नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन नागर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल धाकड़ और अन्य अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बैठक में टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के छह विकासखंडों में नवगठित संस्थाओं की भूमिका, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसहयोग से गांवों एवं शहरों के विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

मोहन नागर ने कहा कि नई संस्थाएं सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों को उनका लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर मोहन नागर को शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।