राज्य

टीकमगढ़ में पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे CM मोहन यादव, पारंपरिक कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ में पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे CM मोहन यादव, पारंपरिक कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान टीकमगढ़ की प्रसिद्ध पीतल शिल्पकला को करीब से जाना। मुख्यमंत्री रोरैया मोहल्ला स्थित पीतल शिल्पकार लक्ष्मीनारायण सोनी के घर पहुंचे और पारंपरिक शिल्पकला की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने पीतल से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्तियों और अन्य कलात्मक उत्पादों को देखा और शिल्पकारों के हुनर की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ की पीतल शिल्पकला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उद्यम संवाद कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद किया। औद्योगिक विकास, निवेश बढ़ाने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने पीतल शिल्प उद्योग के समग्र विकास के लिए ग्राम धर्मपुरा में प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब 1099 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस औद्योगिक क्षेत्र से स्थानीय शिल्पकारों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर विपणन अवसर और रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।