अपराध

टीकमगढ़ में रावण के पुतले दहन, जोर-शोर से निकला देवी प्रतिमाओं का चल समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीकमगढ़ में रावण के पुतले दहन, जोर-शोर से निकला देवी प्रतिमाओं का चल समारोह

टीकमगढ़ में विजयादशमी के अवसर पर नजरबाग स्थित राम मंदिर परिसर में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलो को पुरानी परंपरा अनुसार बनाया गया । रावण दहन कार्यक्रम में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ , भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत , टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला , नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी , कर्मचारी,प्रतिनिधि के साथ आम जन शामिल हुऐ।

रावन दाहन के पहले राम , लक्ष्मण हनुमान , विभीषण सहित सभी रथ पर विराजमान होकर शहर में घूमते हुए नजर बाग राम मंदिर परिसर पहुचे , रावण के पुतलो की परिक्रमा लगाकर रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ , सभी मुख्य अतिथियों ने राम , लक्ष्मण हनुमान सहित भगवान के स्वरूपो की सभी ने आरती उतार कर पूजा अर्चना की इसके बाद रावण दहन कार्यक्रम शुरू हुआ ।विजयादशमी पर होने वाला कार्यक्रम धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाया है।

इस अवसर पर नगर पालिका द्वारा नजर बाग राम मन्दिर परिषर में आकर्षक लाइटिंग और आतिशबाजी की व्यवस्था की गई

जिस का लोगोने खुव अंनद लिया ।

रावण दहन देखने के लिऐ टीकमगढ़ शहर के लोगो साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुऐ।

बी/ओ :- रावण दहन के बाद देवी प्रतिमा के भव्य चल समारोह का शुभारभ हुआ जिस में मॉ दुर्गा की अलग-अलग स्वरूपों में प्रतिमाओं की झाकी टीकमगढ़ शहर में डीजे की धुन पर आकर्षक लाइटिंग के साथ विशाल चल समारोह निकाला गया जो स्टेट बैंक चौराहे से होते हुए , गांधी चौराहा ,सेल सागर, मिश्रा तिराहा, लुकमान चौराहे , जवाहर चौक , कटरा बाजार होते महेन्द्र सागर तालाब के विसर्जन घाट पर एनजीटी के निर्देशों का पालन करते हुए मूर्तियों का विसर्जन हुआ , इस अवसर पर भीड अधिक होने के चलते पुलिस एवं प्रशासन ने टीकमगढ़ शहर में सुरक्षा के पुख्ता

इंतजाम किए ,वही गांव शहर के हजारों की संख्या में लोगों ने चल समारोह देवी गीत पर झूमते नाचते खूब आनंद लिया ।

इस अवसर पर सभी ने जिले वीडियो में विजयदशमी की शुभकामना दी।

बाइट - राजेंद्र बिदुआ , बुंदेली कवि टीकमगढ़।

बाइट - यादवेंद्र सिंह बुंदेला , विधायक टीकमगढ़ ।

बाइट -अब्दुल गफ्फार ,नगर पालिका अध्यक्ष टीकमगढ़ ।

बाइट - विवेक श्रोत्रिया, कलेक्टर टीकमगढ़।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।