टीकमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए सेवा ज्योति रथ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कृषि उपज मंडी में पीएम मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने लिया हिस्सा
टीकमगढ़, अक्टूबर 07: जिले के कृषि उपज मंडी परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सेवा ज्योति यात्रा के तीन अलग-अलग रथ जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की।
----
बाइट - हरिशंकर खटीक, विधायक, जतारा