TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

अगर आप भी TikTok का इस्तेमाल करते हैं, तो बच्चों की प्राइवेसी से जुड़ी यह खबर आपके बेहद अहम है. हाल ही में अमेरिका में टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस को बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी से जुड़े मामले में एक बड़ा झटका लगा है.
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, इस मामले को खत्म करने के लिए दोनों कंपनी ने 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,300 करोड़ रुपये का पेमेंट करेगी. आरोप है कि प्लेटफॉर्म ने माता-पिता की अनुमति के बिना बच्चों की ऑनलाइन प्राइवेसी जानकारी जुटाई. दरअसल, यह मामला बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और उनके डेटा की गोपनीयता से जुदा है.
अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि टिकटॉक ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के डेटा को लेकर तय नियमों का पालन नहीं किया. टिकटॉक कितनी रकम करेगा पेमेंट? अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, समझौते के तहत टिकटॉक को तुरंत 300 मिलियन डॉलर (करीब 2,500 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरना होगा.
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी Musical.ly से जुड़े पुराने आदेश को खत्म किए जाने पर कंपनी को 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये) और देने होंगे. यानी कंपनी की कुल भुगतान रकम 400 मिलियन डॉलर होगी, जो भारतीय मुद्रा में करीब 3,300 करोड़ रुपये है.
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज क्या है COPPA कानून?
COPPA (Children's Online Privacy Protection Act) अमेरिका का एक कानून है, जिसके तहत कंपनियां माता-पिता की इजाजत के बिना 13 साल से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी इकट्ठा नहीं कर सकतीं. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक ने इस नियम का पालन नहीं किया. टिकटॉक पर क्या लगे आरोप?
<p style="text-alig
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar