खेल

टीम इंडिया अपना पहला मैच इस टीम के खिलाफ खेलेगी, कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला, कहां देख पाएंगे लाइव? पूरी जानकारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीम इंडिया अपना पहला मैच इस टीम के खिलाफ खेलेगी, कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला, कहां देख पाएंगे लाइव? पूरी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहला मैच रविवार (30 अगस्त) को थाईलैंड के साथ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बता दे, एशिया कप की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) कर रहा है।

यह भी पढ़े - हैरी ब्रूक में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे बल्लेबाजों की श्रेणी में आने की काबिलियत जेफ्री बॉयकॉट भारतीय टीम को किस ग्रुप में रखा गया है? महिला एशिया कप में 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में भारत का सामना थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान से होगा।

ग्रुप-B में बांग्लादेश, श्रीलंका, चीन और इंडोनेशिया हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। 10 सितंबर को पहला सेमीफाइनल और 11 सितंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इनमें से जो 2 टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी उनके बीच 13 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का शेड्यूल 30 अगस्त, दिन रविवार- भारत बनाम थाईलैंड - रात 8:00 बजे 3 सितंबर, दिन गुरुवार को भारत बनाम हांगकांग, - रात 8:00 बजे 5 सितंबर, दिन शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान - रात 8:00 बजे 10-11 सितंबर को सेमी-फाइनल - रात 8:00 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा) 13 सितंबर दिन रविवार को फाइनल - रात 8:00 बजे (क्वालिफिकेशन पर निर्भर) यह भी पढ़े - क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है, लेकिन बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है कपिल देव भारत में कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव भारत और थाईलैंड के बीच होने वाले मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में देख सकेंगे।

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

दोनों टीमों का स्क्वॉड भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालायन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावत, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव थाइलैंड टीम नारुमोल चाईवाई (कप्तान), नन्नापत चाईहान, नत्थाकन चंथम, नाओमी हिल्टन, नन्नापत कोंचारोएनकाय (विकेटकीपर), ओनिचा कामचोमफू, फन्निता माया, चनिदा सुथिरुआंग, अफिसरा सुवांचोराथी, सुनिदा चतुरोंगरात्ना, चायानिसा पेंगपेन, सुलीपॉर्न लाओमी, थिपत्चा पुत्थावोंग, थानराडा सीसावान, कोरनिट सुवांचोनराथी यह भी पढ़े - गुरनूर बरार को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए नॉर्थ जोन टीम में जगह दी गई

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।