खेल

टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?

भारतीय टीम को पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश टूर पर जाना था, लेकिन राजनीतिक तनाव के चलते सीरीज को स्थगित कर दिया गया था. लंबे अरसे बाद भी इस सीरीज पर अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस विषय पर नया बयान जारी किया है.

उम्मीद की जा रही थी कि भारत और बांग्लादेश की व्हाइट बॉल सीरीज सितंबर महीने में खेली जा सकती है, लेकिन BCCI ने हाल ही में अफगानिस्तान के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज का एलान किया था. यह सीरीज सितंबर में खेली जाएगी. टीम इंडिया के शेड्यूल को देखें तो अगस्त से लेकर दिसंबर 2026 तक उसे खूब सारे मैच खेलने हैं.

बांग्लादेश टूर पर भारतीय टीम को 3 वनडे और 3 टी20 खेलने थे, लेकिन इस टूर को अगस्त 2025 से सितंबर 2026 के लिए स्थगित किया गया था. एक तरफ BCCI ने इस टूर के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल का कहना है कि सीरीज को लेकर बातचीत जारी है. भारत-बांग्लादेश सीरीज पर नया अपडेट

ढाका में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा, "सीरीज को लेकर दोनों देशों के बोर्ड के बीच बातचीत जारी है. तारीखों में फेरबदल संभव है."

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज को लेकर अनिश्चितता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि बीसीबी ने हाल ही में गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी का एलान किया था. इस कम्पटीशन का आयोजन 28 अगस्त-9 सितंबर तक होना है. इन तारीखों का भारत-बांग्लादेश सीरीज के संभावित शेड्यूल से टकराव होगा, इसलिए इंटरनेशनल सीरीज पर अब भी सवालिया निशान लगे हैं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद!

BCB के अचानक फैसले से सब हैरान कर दिया जाएगा बदलाव

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।