खेल

टीम इंडिया में निकली नई नौकरी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई; जानिए क्वालिफिकेशन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीम इंडिया में निकली नई नौकरी, आप भी कर सकते हैं अप्लाई; जानिए क्वालिफिकेशन

टीम इंडिया में एक नई नौकरी निकली है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार (11 सितंबर) को नई नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

यह नौकरी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में 'हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन' पद के लिए है.

बोर्ड ने इस पद के लिए एक रिलीज जारी की है, जिसमें बताया कि इसके लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है, क्या क्वालिफिकेशन चाहिए और क्या-क्या जिम्मेदारी होगी.

रिलीज में लिखा गया कि चुने गए व्यक्ति को BCCI के एलीट क्रिकेट और CoE प्रोग्राम्स के तहत स्पोर्ट्स साइंस और मेडिसिन सेवाओं के लिए रणनीतिक और ऑपरेशनल लीडरशिप देनी होगी.

इस भूमिका में उन्हें हेड ऑफ फिजियोथेरेपी (CoE), टीम इंडिया के हेड ऑफ फिजियोथेरेपी, हेड S C (CoE) और टीम इंडिया के S C की लाइन मैनेजमेंट भी संभालनी होगी.

साथ ही, उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंटीग्रेटेड सपोर्ट प्रोग्राम्स देने के लिए नेशनल और CoE कोच, क्रिकेट एजुकेशन और अन्य परफॉर्मेंस स्पेशलिस्ट के साथ मिलकर काम करना होगा.

इसके पद के लिए जरूरी क्वालिफिकेशन के साथ कोई भी अप्लाई कर सकता है.

🚨 News 🚨

BCCI invites applications for the position of Head Sports Science Medicine at the Centre of Excellence.

More Details 🔽https://t.co/6lKRGmlHKF

BCCI (@BCCI) September 11, 2026

इस पद पर खिलाड़ियों के वेलफेयर, चोट से बचाव और रिहैबिलिटेशन, शारीरिक विकास, रिसर्च, इनोवेशन और जरूरी टेक्नोलॉजी व सेवाओं को अपनाने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा.

क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?

स्पोर्ट्स साइंस या उससे जुड़े किसी सब्जेक्ट में मास्टर्स डिग्री. डॉक्टरेट को प्राथमिकता दी जाएगी.

अलग-अलग एरिया की परफॉर्मेंस वाली टीमों को मैने

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत के क्रिकेट प्रशासक बोर्ड ने एक नई नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किया है, जिसका पद है "हेड स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन" सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में। यह कदम खेल विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में पेशेवरों को एकीकृत करने के उद्देश्य से है, जिससे खिलाड़ी प्रदर्शन और स्वास्थ्य में सुधार हो सके। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल विज्ञान के क्षेत्र में करियर के नए अवसर पैदा करती है और देश के खेल ढांचे को आधुनिक बनाने में सहायक है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि बेहतर खिलाड़ी देखभाल से राष्ट्रीय ट

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।