टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में 127 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीत ली है. अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 108 रन की शतकीय पारी खेली.
उन्होंने महज 30 गेंद में सेंचुरी पूरी करके सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
मगर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने भी टी20 में सबसे ज्यादा जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.
टीम इंडिया ने तीसरा टी20 मैच 127 रनों के अंतर से जीता है.
दरअसल यह मेंस टी20 क्रिकेट में कुल 10वीं बार है जब भारत ने 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत दर्ज की है.
फुल मेंबर देशों में भारत सबसे आगे है, वहीं कुल रिकॉर्ड की बात करें तो केवल कनाडा ऐसा कर पाया है.
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत का रिकॉर्ड भारत और कनाडा के नाम है. भारत और कनाडा ने 10-10 बार टी20 में यह कारनामा किया है.
फुल मेंबर देशों की बात करें तो इस सूची में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जिसने 8 बार 100 रन या उससे बड़े अंतर की जीत दर्ज की है. पाकिस्तान और इंग्लैंड 6-6 बार ऐसा कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी
T20I में सबसे ज्यादा बार 100 या अधिक रनों की जीत
10 बार - भारत
8 बार - जिम्बाब्वे
6 बार - पाकिस्तान
6 बार - इंग्लैंड
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का जीत का सिलसिला जारी है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में ये दोनों देश कुल 21 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 19 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया और एक मैच टाई रहा था.
<h4 style="text-align: justif
📡 स्रोत: ABP Live Khel