टीम इंडिया में वापसी की टूटी आस, मोहम्मद शमी का संन्यास; टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया.
शुक्रवार (06 नवंबर) को शमी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सभी को दीवाली की बधाई दी और इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया.
उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट जून 2023 में खेला था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था.
शमी व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में टीम इंडिया के लिए अभी उपलब्ध हैं.
शमी लगातार टेस्ट टीम से नजरअंदाज हो रहे थे.
हालांकि वह वापसी की आस में बंगाल के लिए मुसलसल रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे. उन्होंने पिछले सीजन रणजी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट चटकाए थे. इस रणजी के सीजन में भी वह बंगाल के लिए मैदान पर थे.
तीन मैच में वह 14 विकेट ले चुके थे.
इमोशनल हुए शमी
शमी ने वीडियो शेयर करते हुए पहले सबके दीवाली की शुभकामनाएं दीं.
कैप्शन में उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का बात लिखी.
उन्होंने लिखा, "सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं.
जब पहली बार भारत की जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक ही सपना था- भारत के लिए कुछ कर दिखाने का. उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया."
Safed jersey se vida le raha hoon, lekin usse judi yaadon se kabhi nahi 🇮🇳❤️ Jab pehli baar Bharat ki Test jersey pehni thi, tab sirf ek sapna tha apne desh ke liye kuch kar dikhane ka..
Uske baad har wicket, har sangharsh, har chot aur har comeback ne mujhe kuch na kuch sikhaya.
Test cricket mere liye sirf ek format nahi, meri zindagi ka ek behad khaas hissa raha hai.
Aaj bhaari dil aur anginat khoobsurat yaadon ke saath main Test cricket se retirement lene ka faisla kar raha hoon.
Is safar mein mera saath dene wale har teammate, coach, family aur un karodon Bharatiyon ka dil se shukriya, jinhone achhe aur mushkil dono waqt mein mujh par bharosa banaye
📡 स्रोत: ABP Live Khel