राजनीति

टिमरनी में गेट बंद, डीआरएम से ट्रेनों का स्टॉपेज मांगा:गेट 208 बंद करने से पहले वैकल्पिक रास्ता और फुट ओवरब्रिज बनाया जाए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टिमरनी में गेट बंद, डीआरएम से ट्रेनों का स्टॉपेज मांगा:गेट 208 बंद करने से पहले वैकल्पिक रास्ता और फुट ओवरब्रिज बनाया जाए

हरदा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी बुधवार को चरखेड़ा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए जाते समय टिमरनी में रुके। यहां पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर टिमरनी रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं और ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ब्रिज निर्माण के चलते रेलवे गेट क्रमांक 208 बंद किया जा रहा है। इससे टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 और 2 सहित करीब 30 गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होगी। प्रतिनिधिमंडल ने गेट बंद करने से पहले उचित वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही मंडी रोड, हरदा की तरफ पहले से बंद रेलवे गेट को दोबारा शुरू करने की मांग रखी।

स्टेशन और वार्डों में फुट ओवरब्रिज की मांग प्रतिनिधिमंडल ने टिमरनी रेलवे स्टेशन पर जल्द फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। वार्ड क्रमांक 1 और 2 की ओर भी नागरिकों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाने की बात रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने सालों से बंद नागपुर-भुसावल ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग की।

इसके अलावा टिमरनी स्टेशन पर अप साइड की पंजाब मेल और हडपसर-बनारस अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग भी रखी। विकास कार्यों की धीमी गति की शिकायत प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के विकास कार्यों की धीमी गति और घंटाघर निर्माण को लेकर भी शिकायत की। दोनों प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त शेड और पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

डीआरएम पंकज त्यागी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगें सुनीं और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, डीआरएम का टिमरनी स्टेशन पर रुकने का पहले से कार्यक्रम तय नहीं था। कांग्रेस नेताओं को उनके टिमरनी से गुजरने की जानकारी मिली तो सुभाष जायसवाल ने डीआरएम के पीआरओ से संपर्क कर नागरिकों की समस्याओं को लेकर मुलाकात का अनुरोध किया।

सहमति मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मुलाकात कर समस्याएं और मांगें रखीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।