व्यापार

टिमरनी में सोमवार को 5 घंटे बिजली कटौती:रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए लाइन शिफ्टिंग और केबल कनेक्ट का काम होगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टिमरनी में सोमवार को 5 घंटे बिजली कटौती:रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए लाइन शिफ्टिंग और केबल कनेक्ट का काम होगा

हरदा जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर सोमवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, टिमरनी में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते बिजली बंद रखी जाएगी। ओवरब्रिज के किनारे से गुजर रही 11 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही 11 केवी लाइन को रेलवे पार न्यू फीडर की केबल से जोड़ा जाएगा। इस काम के कारण टिमरनी उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। अधिकारियों ने बताया कि यदि काम तय समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल कर दी जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।