व्यापार

तीन दिन की बारिश से सुल्तानपुर में भारी नुकसान,

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तीन दिन की बारिश से सुल्तानपुर में भारी नुकसान,

सुल्तानपुर में तीन दिन हुई लगातार बारिश और तेज हवा से करीब 30 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है, जिसमें लगभग 28 हजार हेक्टेयर धान शामिल है। कई क्षेत्रों में पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। बारिश से 42 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या धराशायी हुए हैं, जबकि करीब 1070 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त होने से बड़ी आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।लगातार बारिश से दिहाड़ी मजदूरों और ठेला-रेहड़ी, सब्जी तथा छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। अब बारिश थमने और धूप निकलने से बाजारों में रौनक लौटने लगी है और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।प्रशासन की ओर से फसल और मकान क्षति का सर्वे कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।