विदेश

कल से तीन दिन तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कल से तीन दिन तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर केंद्रित होगा और साथ ही क्षेत्रीय घटनाक्रमों और आपसी हित के मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।