टिप्पर-ट्राला (मल्टी एक्सल) वाहन संचालकों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
आए दिन ओवरलोडीड वाहन बन रहे परेशानी का सबब, एक दिन में विभाग ने वसूला करीब 8 लाख का जुर्माना अगस्त 21, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): नाहन में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए एक दिन में ही विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वाले बड़े वाहन संचालकों से करीब 8 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
आए दिन यहाँ एनएच-07 कालाअम्ब पावँटा साहिब पर दौड़ते ओवरलोड वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। ओवरलोड वाहन न केवल यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी बन रहे हैं, बल्कि सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
आरटीओ सिरमौर चौहान ने बताया कि नाहन में आज खजूरना पुल के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने कहा कि आज करीब 8 लाख रुपए के चालान नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग द्वारा काटे गए हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने पर भी विचार किया जा रहा है। क्योंकि खजुरना पुल से नाहन दोसड़का के बीच चढ़ाई वाले हिस्से में बड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। चढ़ाई पर धीमी गति से चलने वाले भारी वाहन अन्य वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बारे में उपायुक्त सिरमौर से भी विचार विमर्श किया गया है परिवहन विभाग अब बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पर भी विचार कर रहा है, ताकि शहर और मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।