तिरंगा मार्च से पहले कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद, NDMC ने जारी किया आदेश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 16, नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अगले 2 दिन के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में बना सेंट्रल पार्क बंद कर दिया है। एनडीएमसी ने इसके पीछे प्रशासनिक कारण बताए हैं।
NDMC (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) ने पुलिस से इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पार्क परिसर में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम करने का अनुरोध किया है।
कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों के कई व्यापारिक और बाजार संघों ने भी अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इन संघों ने पुलिस से उपद्रवी तत्वों और गैरकानूनी भीड़ से अपने कारोबार को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से उनके व्यवसाय पर प्रभाव पड़ता है, खासकर मौजूदा त्योहारी सीजन में, जब बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अफवाहों और गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल ना हों।