तिरुपति-श्रीकालहस्ती तीर्थ यात्रा की तारीख बदली, अब 10 से 16 दिसंबर तक होगी यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सतना। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 के अंतर्गत प्रस्तावित तिरुपति-श्रीकालहस्ती तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अपरिहार्य कारणों के चलते अब यह यात्रा 10 से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। पहले यात्रा की तारीख 12 से 18 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। इस संबंध में सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ.
सतीश कुमार एस ने 9 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। यह संशोधन संचालनालय धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, मध्यप्रदेश, उज्जैन के निर्देशों के तहत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना और मैहर जिले के यात्रियों के लिए तिरुपति-श्रीकालहस्ती तीर्थ यात्रा का संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
अब यात्रा का प्रस्थान 10 दिसंबर को होगा, जबकि वापसी 16 दिसंबर 2026 को निर्धारित की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा की तारीखों में बदलाव के अलावा अन्य सभी कार्यक्रम पहले की तरह यथावत रहेंगे। संबंधित जिलों के यात्रियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा की तैयारी करने की सलाह दी गई है।
----
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा कार्यक्रम में संशोधन
पहले 12 से 18 अक्टूबर तक प्रस्तावित थी तीर्थ यात्रा
अब 10 से 16 दिसंबर 2026 तक होगी तिरुपति-श्रीकालहस्ती यात्रा
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जारी किया संशोधित आदेश
रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना और मैहर के यात्रियों के लिए बदली तारीखें