तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में कमाल कर दिया. दोनों ने ऐसी बैटिंग कि जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए.
अभिषेक और वैभव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ा दी.
न्यूजीलैंड ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 40 गेंद बाकी रहते हुए ही मैच जीत लिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाया.
उन्होंने 38 गेंद में 113 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे.
अभिषेक शर्मा ने अपनी शतक 35 गेंद में पूरा किया. 38 गेंद में 113 रनों की पारी के दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले.
वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत 45 रनों की पारी खेली. दोनों ने 7.1 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.
रिकॉर्ड नंबर 1
अभिषेक शर्मा पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से नंबर-1 पर हैं, जिन्होंने 5-5 शतक लगाए हैं.
करनबीर सिंह, फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 4-4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
रिकॉर्ड नंबर 2
भारत ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए.
यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम का पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव और अभिषेक ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के नाम किया.
पावरप्ले के सबसे बड़े स्कोर
118/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 - जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (आरएससी), 2024
102/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
100/0 - भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026
रिकॉर्ड
📡 स्रोत: ABP Live Khel