विदेश

टीवी-गीजर समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट 7% महंगे, 15% बढ़े मिठाई के दाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टीवी-गीजर समेत इलेक्ट्रॉनिक गैजेट 7% महंगे, 15% बढ़े मिठाई के दाम

दीपावली का त्यौहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, इस खास मौके पर लोग घर को सजाने- संवारने के लिए नया सामान खरीदते हैं.

खासतौर से धनतेरस का इंतजर लोग इसलिए ही करते हैं जिससे कि वो इस मौके पर घर के लिए कुछ जरूरत का सामान खरीद लें.

लेकिन इस बार दीपावली के मौके पर महंगाई की मार भी लोगों को देखने को मिल रही है.

कच्चे माल की बढ़ती लागत, खराब फसल और माल ढुलाई के बढ़ते हुए दामों के कारण घरेलू सामानों की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं.

इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में करीब 3 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. तो वहीं मिठाईयों दाम भी लगातार बढ़ने लगे हैं.

इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बढ़े दाम

दीपावली से पहले ही कई इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों की कंपनियों ने गैजेट्स के दामों में 3 से 7 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है.

जिसमें हायर, एलजी, ब्लू स्टार जैसी कंपनियों का नाम शामिल है.

तो वहीं हैवल्स भी तैयारी कर रहा है कि वो दिसंबर तक 5 से 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कीमतों में कर दे.

इस बारे में मनी कंट्रोल के साथ बातचीत करते हुए विजय सेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने बताया कि, 'हम देख रहे हैं कि लोग EMI पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं.

अब लगभग 70% खरीदारी EMI के जरिए हो रही है, जिससे ग्राहकों पर एक साथ बड़ा आर्थिक बोझ नहीं पड़ता. त्योहारी सीजन काफी अच्छा रहा है.'

मिठाइयों के भी बढ़ रहे दाम

केवल इैक्ट्रॉनिक्स ही नहीं बल्कि दीवाली के मौके पर सबसे ज्याद खरीदी जाने वाली मिठाईयों के दामों में भी करीब 15% तक की वृद्धि देखने को मिल रही है.

मिठाईयों की कीमत बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि ड्राय फ्रूट्स की कीमतें बढ़ रही हैं, दूध से लेकर चीनी खय तक की कीमतों में इस साल वृद्धि देखने को मिल रही है.

जिसके कारण ही पारंपरिक मिठाईयों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

क्यों बढ़ रही महंगाई? बता दें कि इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतों में उछाल माल ढुलाई की बढ़ती कीमतें और कच्चे माल की कीमतों में उछा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।