TMC दफ्तर के ऊपर लगा बोर्ड हटाने पहुंचा निगम, धक्का-मुक्की में डेरेक ओ’ब्रायन फिसले, कोलकाता में गदर

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस (AITC) कार्यालय के बाहर उस समय भारी तनाव फैल गया, जब नगर निगम के अधिकारी पार्टी दफ्तर के ऊपर लगा एक बिलबोर्ड हटाने पहुंचे.
टीएमसी नेताओं और समर्थकों ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई. स्थिति तब और बिगड़ गई जब अधिकारियों ने इमारत परिसर और छत तक पहुँचने की कोशिश की. इस धक्का-मुक्की और हंगामे के दौरान टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सीढ़ियों पर गिर पड़े.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इस प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा उनके कार्यालय को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. पार्टी ने पुलिस पर नेताओं के साथ हाथापाई का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों का कहना है कि उनके सरकारी काम में बाधा डाली गई.
इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल ला दिया है.कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस (AITC) कार्यालय के बाहर उस समय भारी तनाव फैल गया, जब नगर निगम के अधिकारी पार्टी दफ्तर के ऊपर लगा एक बिलबोर्ड हटाने पहुंचे.
टीएमसी नेताओं और समर्थकों ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद पुलिस और निगम अधिकारियों के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई. स्थिति तब और बिगड़ गई जब अधिकारियों ने इमारत परिसर और छत तक पहुँचने की कोशिश की. इस धक्का-मुक्की और हंगामे के दौरान टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सीढ़ियों पर गिर पड़े.
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने इस प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा उनके कार्यालय को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.
पार्टी ने पुलिस पर नेताओं के साथ हाथापाई का आरोप लगाया, जबकि अधिकारियों का कहना है कि उनके सरकारी काम में बाधा डाली गई. इस घटना ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया उबाल ला दिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi