राजनीति

TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी जारी

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने आज रांची, कोलकाता, दिल्ली समेत सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ के उर्दू दैनिक कार्यालय में भी चल रही है, जहां दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध लेन-देन और फंडिंग की शिकायतों के आधार पर की गई है। कोलकाता के विधाननगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईसीआईआर दर्ज करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच शुरू की गई थी और सभी सात ठिकानों पर तलाशी जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।