TMC का सिंबल फ्रीज्र किए जाने पर ऋतब्रत बनर्जी बोले- 'प्लेन से उतरते ही...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के अंतरिम फैसले पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा कि आयोग के आदेश से यह साफ हो गया है कि राजनीतिक दलों को प्राइवेट संस्थाओं की तरह नहीं माना जा सकता और न ही उन्हें वंशवाद के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है.
विमान से उतरते ही मिली फैसले की जानकारी
पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद पर बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले की जानकारी पार्टी नेताओं को अचानक मिली और यह घटनाक्रम उनके लिए हैरानी भरा था.
उन्होंने कहा, प्लेन से उतरते ही हमें पता चला कि चुनाव चिह्न और पार्टी का नाम फ्रीज कर दिया गया है. हालांकि, एक बात साफ है, लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है.
राजनीतिक दल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं
बनर्जी ने कहा कि चुनाव चिह्न और पार्टी के नाम को लेकर चल रहे विवाद पर चुनाव आयोग का अंतरिम आदेश यह साबित करता है कि वंशवादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है.
उन्होंने कहा, राजनीतिक दल कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं होती और न ही किसी राजनीतिक दल का कोई वारिस हो सकता है. यह बात आज साबित हो गई है.
आयोग ने दोनों गुटों से नए नाम-चिह्न चुनने को कहा
यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब चुनाव आयोग ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है.
आयोग ने विरोधी गुटों से कहा है कि विवाद का अंतिम समाधान होने तक वे नए नाम और चुनाव चिह्न चुन लें.
उपचुनाव पर पड़ेगा असर
चुनाव आयोग के इस फैसले का पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों पर भी असर पड़ेगा.
आयोग ने नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है.
आयोग ने ममता और अरूप रॉय गुट का किया जिक्र<
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के चुनाव आयोग के निर्णय पर ऋतब्रत बनर्जी की प्रतिक्रिया पर चर्चा है। यह विषय राजनीतिक दलों के प्रतीकों और पहचान के अधिकार से जुड़ा है, जो चुनावी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि चुनाव आयोग का फैसला दलों के नाम और चिह्न को निजी कंपनियों की तरह नहीं मानते, बल्कि उन्हें राजनीतिक पहचान के रूप में सुरक्षित रखता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि चुनावी ध्वज और प्रतीकों की वैधता सुनिश्चित होगी,