राजनीति

TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला:बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े; 4 महीने में चौथा अटैक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला:बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े; 4 महीने में चौथा अटैक

TMC विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में दिनदहाड़े उनकी कार पर फिर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने कार को घेरा, शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। घोष के मुताबिक, हमलावरों के पास रिवॉल्वर थे। विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी हथियार निकालने पड़े।

घटना के बाद कुणाल घोष सीधे नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनकी क्षतिग्रस्त कार भी थाने के बाहर खड़ी दिखी। घोष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की कोशिश की जा रही है। पिछले 4 महीने के दौरान घोष पर हमले का यह चौथा मामला है। एक दिन पहले हुगली के श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में जाते समय भीड़ ने उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके थे।

पीछे का शीशा भी तोड़ दिया था। दो दिनों में दो हमले: अंडे फेंके, कार के शीशे तोड़े 1. 27 सितंबर 2. 26 सितंबर कुणाल घोष पर हमले के दो पुराने मामले 1. 15 जून: ममता के घर के बाहर अंडा फेंका कोलकाता के कालीघाट में ममता बनर्जी के आवास के बाहर कुणाल घोष पर अंडा फेंका गया था। घटना उस समय हुई, जब घोष ममता से मुलाकात के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात कर रहे थे।

घोष ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने चंदन सिंह और रवि कोयल को गिरफ्तार किया था। दोनों को बाद में जमानत मिल गई थी। 2. 12 अगस्त: घर और पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ कोलकाता के गरपार इलाके में घोष के घर, क्लब और पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप लगा था। उस समय घोष घर पर मौजूद नहीं थे।

उन्होंने दावा किया था कि बाहर से लोगों को बुलाकर उन्हें निशाना बनाया गया। घोष के मुताबिक, हमलावरों ने घर के पास पहुंचने की कोशिश की और बाद में पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की। कुछ लोगों ने ऑफिस के बाहर लगे ममता बनर्जी और कुणाल घोष के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए थे। बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता पर 3 बार हमला 5 महीने में 25 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले पश्चिम बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे।

15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हो गई। वहीं पहली बार भाजपा की सरकार बनी। चुनाव के बाद पिछले 5 महीनों में 25 से ज्यादा TMC नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने या हमले की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और महुआ मोइत्रा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। सुरक्षा घेर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कुणाल घोष, टाटा मरीन कॉर्पोरेशन (TMC) के विधायक, पर लगातार दूसरे दिन हमला हुआ। यह घटना कोलकाता में हुई, जहाँ हमलावरों ने रिवॉल्वर दिखाकर उनकी कार पर हमला किया, शीशे तोड़े और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक सुरक्षा के प्रति बढ़ती खतरों को उजागर करती है और दिखाती है कि विधायक भी सामान्य नागरिकों की तरह जोखिम में हैं। ऐसे हमलों से आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है, चुनावी माहौल पर असर पड़ सकता है, और सरकार को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लि

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।